ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के पास होने पर और इसके अलावा, अमेरिकी अंतरिक्ष बल के गठन पर तीख़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि, बीजिंग अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के बारे में गहराई से चिंतित है।
इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय के कहा है कि, इस स्थिति में आपातकालीन स्थिति में बातचीत की आवश्यकता है। चीन के मुताबिक़, अंतरिक्ष में हथियारों को नियंत्रित करने और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय क़ानून बने इसकी ज़रूरत आ गई है।
उल्लेखनीय है कि, अमेरिका ने अंतरिक्ष में अपनी सैन्य छावनी बनाने के लिए 20 अरब डॉरल का बजट रखा है। इस संबंध में स्वयं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना है कि, अमेरिकी की वायु सेना अंतरिक्ष में न केवल रक्षा के क्षेत्र में बल्कि आक्रामक क्षेत्र में भी अपनी क्षमता को बढ़ाएगी। याद रहे कि इससे पहले अगस्त में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन्य मुद्दों पर अमेरिका की अंतरिक्ष कमान की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की थी।